मेरे सपनों की दुनिया



उसको सुधारों भगवान से माफी मांगों और  दुबारा वो गलती मत करो ये बात तो आपको सबको पता होगी की  आपने  कब – कब, क्या -क्या गलतियाँ  करी   है जब भगवान ने इतनी सुंदर जिंदगी दी है  आपको 
इतने अच्छे मम्मी – पापा दिए है तो क्यों किसी ऐसे इंसान के पीछे भागते हो जो कल आपका था 

आज किसी और  का और  परसों किसी और  का, इस बात को समझने में  शायद आपको व्यक्त लगे लेकिन देर मत करना प्लीज मैं इस लिए आप सब को ये समझा रही हूँ क्योंकि जो मेरी सहेली के  साथ हुआ शायद आप उन सब से बच जाए पूरी जिदंगी रोने से अच्छा है एक बार  रो ले कम से कम आपके मन का बोझ तो हल्का हो जाएगा । 
                                                   
एक बात हमेशा याद रखना अगर कभी रोना आए तो खुल के रो लेना सब से छुपके क्योंकि रोने से आपके मन का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा अपनी परेशानी उसे बताए जिसे आप  अपने दिल के सबसे करीब मानते है ऐसा इंसान सबकी जिंदगी में  होता है चाहे वो मम्मी हो, आपके पापा हो , भाई हो,  बहन हो , दोस्त हो ,  

कोई और  हो मेरे जैसा  जिसे आप जानते नहीं लेकिन मेरी बाते सुनके आपका मन करता है की आप मेरसे बात करो क्योंकि मुझे भी लगता है और  जैसा  आपका मन होता है वेसा ही सबका मन होता है गलति यहाँ   हो जाती है कि हम  उस इंसान को पहचान नहीं पाते और एक गलत इंसान से प्यार कर बैठते है और  वो इस लिए क्योंकि प्यार अंधा होता है 
                                                                                                                                                                                                                       
मन तो बहुत अच्छा होगा ही मेरा एक बहुत सुन्दर दूसरा सपना,  मतलब इस किताब में अपने अच्छे अच्छे सपनो के बारे में लिखूंगी  ताकि उनको याद कर मैं अपने सपनो को फिर से जी सकू . शायद इतने सुन्दर सपने मुझे फिर नहीं आयेगे सच्ची बताऊ तो उन सपनो के बाद मुझे  हकीकत की दुनिया अच्छी नहीं लगती थी अब जाके मैं अपनी जिन्दगी को प्यार करने लगी हूँ 
शायद किसी के रूखेपन ने मुझे भी रुखा बना दिया था कल तक उसकी मोजुदगी से मुझे फर्क पड़ता था आज कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन रोती  तो अब भी हूँ की इतना कुछ करने के बाद भी मैं उसे पा ना सकी शायद यही  मेरा नसीब था और वो मेरी एक सहेली है जिसे मैं खुद से भी ज्यादा प्यार करती हूँ क्योंकि हमारी मंजिल अलग है  

लेकिन अब किसी की  परवाह नहीं है,  मुझे तो अपने सपनो में जीना है उनमे खो जाना है की ये दुनिया की दर्द , तकलीफ , हँसी , ख़ुशी मैं कुछ भी महसूस ना कर  पाऊँ इस का मतलब की दुनिया से अच्छा तो ये है की मैं अपने सपनो की खुबसुरत दुनिया में रह लूँ वैसे मेरा मन भी यही था शुरू से ही कि मैं अकेली रहूँ सबके साथ नहीं ,  पता नहीं शायद इन लोगो की  सच्चाई जानते हुए भी मैं इन लोगो पर विश्वाश करी यही मेरी गलती हुयी लेकिन अब थोडा सा वक्त लगेगा ये सब ठीक होने में                              
                                                                         

मुझे ये सपना आया एक कमरा था बहुत ही सुन्दर और उस कमरे में फूलों के गुलदस्ते  थे सुन्दर – सुन्दर, जैसे ही मैं  उस कमरे में   गई तो देखती ही रह गई ऐसा नजारा शायद सपने में ही मैंने कभी पहले देखा होगा मैं शायद सपने में ही देख सकती हूँ 
ये सब हकीकत में तो लिखा ही नहीं भगवान ने मेरी किस्मत में और अगर लिखा होगा तो उन सबको भी मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर  पाऊँगी क्योंकि जो चीज सपने में इतनी सुन्दर हो सकती है वो हकीकत में कितनी खुबसूरत होगी ? इस बात से ही पता चल जाता है, मुझे फूल बहुत पसंद है और मेरा फेवरेट फूल कोनसा है मुझे भी नहीं पता ? लेकिन फूल कोई सा भी हो मुझे सारे ही पसंद है फूल होते ही सुन्दर है की हर कोई इनको पसंद करता है तभी तो मुझे भी फूलो के इतने सपने आते है अच्छा भी लगता है

सपने क्या होते है ?  इनकी कल्पना इनका स्वरुप इतना  सुन्दर होता है की कोई सोच भी नहीं सकता और मैं जितना इनकी तारीफ करू , जितना इनके  अन्दर डूबती जाऊ उतना कम है बहुत अच्छा लगता है मुझे इनके बारे में जानकर ,  मुझे इतने सपने आते है की मैं मेरे हर सपने को याद रखती हूँ किसी भी बात को भूलना तो वैसे ही मेरी फितरत में नही है इसीलिए तो हँसी के पल हो चाहे ख़ुशी के पल मैं हर पल को याद रखती हूँ दुःख में हूँ या मैं किसी  गम में हर पल को याद रखती हूँ  
उन पालो को याद रखना मुंझे अच्छा लगता है लोगो को  शायद ही पता है की उनकी जिन्दगी में उनके सपने क्या अहमियत रखते है कुछ ही लोग इस बात को समझ पाते है कुछ लोगो के लिए तो सपने कुछ भी नहीं होते है लेकिन मैं मेरी नजर में ऐसी लड़की हूँ जो कही न कही जी ही अपने सपनो के लिए रही  हूँ     
                                                                
28.01.2020 
सपने वो खुबसूरत पल , वो खुबसूरत लम्हा है जिसे  मैं बार - बार जीना चाहती हूँ अपने अन्दर महसूस करना चाहती हूँ वो खास सपने मेरी जिन्दगी के जिन सपनो ने मुझे जीना सिखाया , वो सपने जिन्होंने मुझे हँसना सिखाया , वो सपने जिन्होंने मुझे खुद से प्यार करना सिखाया  , खुद से उम्मीद करना सिखाया इसी लिए तो हर उम्मीद को पुरा करने का विश्वास मेरे अन्दर है

उस उम्मीद को जब मैं पूरा करुँगी  तो वो उम्मीद के पल मेरी जिन्दगी के सबसे हसीं पल होगे और उन हसीं पलो को मैं पूरी जिन्दगी भर याद रखुगी वो ख़ुशी के पल चाहे कुछ  पल ही मेरी जिन्दगी में  आये हो और शायद उस पल के दुबारा आने की मैं उम्मीद  भी नहीं करती हूँ  उम्मीद से भरा ख़ुशी का पल दुबारा आयेगा तो सही लेकिन जितना मैं खुश अपने सपनो से रहती हूँ , अपने सपनो के पलो से रहती हूँ ,  उतना मैं शायद ही किसी और पल से  रह  पाऊँगी     
                                        


जहाँ मैं अपने सपनो से इतना प्यार करती हूँ तो शायद ही मैं किसी से उतना प्यार कर पाऊँगी,  हाँ मेरे देव के लिए सोच सकती हूँ उनका इंतजार रहता है हर वक्त, पता नहीं कब वो पल आयेगा जब मेरे देव मेरी जिन्दगी में आयेगे                                                                                            
सपने तो आपकी जिन्दगी का वो खुबसूरत पल है लम्हा है जो सबकी जिन्दगी में एक बार आता है अगर आपका कोई सपना पूरा नहीं  होता है तो आप  परेशान ना  होना  और अपने भगवान पर भरोसा रखना अगर आपको अच्छा नहीं मिला तो बहुत अच्छा देगे आपके भगवान आपको और ये मेरा अनुभव है इसे मैंने जाना है मेरी जिन्दगी में महसूस किया है इसी लिए तो आप सबको  बता रही  हूँ  
मैं  कभी भी कोई बात किसी और की कही हुयी नहीं कहती हूँ जो मैंने महसूस किया है जिसे समझा है जाना है  अपनी जिन्दगी में वो सब ही आपको बताती हूँ इसी लिए एक पल के लिए मेरी बाते आपको बेतुकी लगे लेकिन अगर आप इन्हें दिल से समझेगे तो सब समझ में आ जाएगी 
आप और मैं जीते तो है लेकिन कभी भी अपनी जिन्दगी के अच्छे अनुभवों को हम  समझ नहीं पाते है अगर आपको अपनी जिन्दगी में कोई बड़ा दुःख मिलता है तो इसके कई  सारे कारण होते है उनमे कुछ बुरे कारण होते है  कुछ अच्छे कारण होते है इन कारणों को अगर आप समझ लेते है तो 
आपकी जिन्दगी की  आधी परेशानी आधे दुःख तो अपने आप ख़त्म हो जाते है विचार करके देखना मेरी इस बात पर आपको जरुर समझ में आयेगी मेरी ये बात शायद सबसे बड़ा दुःख का कारण आपकी जिन्दगी में यही होता है कि आप किसी भी बात को समझना नहीं चाहते,  उसकी तह तक नहीं पहुँचाना  चाहते  
हर चीज के दो पहलु होते है अच्छा और बुरा और अब आपके मन में जो बात घर कर गयी उस बात पर विचार करो उसके अच्छे और बुरे दोनों तर्क  वितर्क देखो शायद क्या पता आपका जवाब आपकी उसी बात में छिपा हो लेकिन किसी भी बात के बारे  में सोचना , उसकी गहराई में जाना इतनी फुर्सत किसे है ?                                                                          
लेकिन इतनी मेहनत  करे कौन सर दर्द होता है, हाँ ऐसी बाते मेरे जैसे लोग ही सोच सकते है 
हम ही इस बात की  तह तक पहुच सकते है क्योकि जो सोचते है उन लोगो को अच्छे और बुरे दोनों की समझ होती है वो समझदार होते है इस मामले में उनको इस बात का पता होता है की उनके लिए क्या सही है और क्या गलत ?

 ठीक इसी तरह आपको अपने सपनो को समझना होगा आपको ये देखना होगा की आपके लिए क्या सही  है और क्या सही  नहीं है ?
अपनी जिन्दगी को रुकने मत दो उसको अपनी रफ़्तार में चलने दो सपनो का भी कुछ ऐसा ही उसूल होता है वो आते रहते है आगे  जाते रहते है मेरे सपने जिन्हें मैं जिया करती हूँ अपने अन्दर महसूस किया करती हूँ इसी लिए तो मैं हमेशा यही कहा करती हूँ                                                                                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

fsdff